उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में यूपीपीएससी पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ, कंप्यूटर असिस्टेंट समेत कुल 13 परीक्षाओं की नई तारीखें बताई गई हैं। कैलेंडर में इस वर्ष से लेकर अगले वर्ष फरवरी 2021 के बीच आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों का जिक्र है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं-
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018 – 18 जुलाई 2020 से। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा (पीसीएस) 2019 – 25 जुलाई 2020 से। खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 – 16 अगस्त 2020 को। कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2019 – 23 अगस्त 2020, समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2016 – 13 सितंबर 2020, सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2019 – 19 सितंबर 2020, सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 – 11 अक्टूबर 2020 को होगी।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 2019 – 1 नवंबर 2020
उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2016 – 22 नवंबर 2020 को है। खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 2019 – 6 दिसंबर 2020 को है। समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा 2016 – 22 दिसंबर 2020 से है। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2020 – 22 जनवरी 2021 से है। सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 – 13 फरवरी 2021 से है।