कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 59 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 10 लाख 98 हजार पहुंच गई है। करोड़ों लोग घरों में कैद हैं। अमेरिका, इटली, ईरान, स्कॉटलैंड, पेरिस, इंग्लैंड, दुबई से ब्राजील तक लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। पिछले दिन इसके लिए दुनिया की भर की मशहूर इमारतों से ‘स्टे होम’ और ‘वी स्टॉन्ग’ जैसे संदेश दिए गए। वहीं, कोरोनावायरस से लड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले मेडिकल स्टाफ को ‘थैंक्यू’ कहा गया।
अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और स्पेन कोरोनावायरस प्रभावित टॉप 10 देशों में हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर माने जाने वाले ये देश आज बेहद खराब हालात से गुजर रहे हैं। यहां मेडिकल स्टाफ सातों दिन चौबीस घंटे काम कर रहा हैं। इनके काम को सराहा जा रहा है और लोग शुक्रिया कह रहे हैं। भले ही चीन के हुबेई प्रांत के वुहान से कोरोना संक्रमण फैला हो, लेकिन इस देश ने बीमारी पर चार महीने में काबू पा लिया है। इसका असर सिर्फ हुबेई प्रांत में ही ज्यादा रहा। बीजिंग समेत देश का अन्य हिसा कम प्रभावित रहा। इंग्लैंड के ब्लैकपूल टॉवर पर लाइट के जरिए ब्लू हार्ट का शेप दिया गया। इसके जरिए देश के मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया गया। ब्रिटेन में संक्रमण के 38 हजार 168 मामले सामने आ चुके हैं और 3 हजार 605 मौतें हो चुकी हैं।
वॉशिंगटन के हयात होटल के रूमों की लाइट के जरिए हार्ट का शेप दिया गया। चीन और इटली के बाद अमेरिका कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 7 हजार 392 लोग जान गंवा चुके हैं और अब तक दो लाख 77 हजार संक्रमित हैं। पेरिस के एफिल टॉवर पर गत 27 मार्च को लाइटिंग कर उनके प्रति एकजुटता दिखाई गई, जो यूरोप में इस महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं। फ्रांस में संक्रमण के 64,338 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इटली के बाद फ्रांस में सबसे ज्यादा 6 हजार 507 मौतें हुई हैं। रियो डी जेनेरियो की क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा पर लेजर शो के जरिए उन देशों के झंडे दिखाए गए, जो इस बीमारी से प्रभावित हैं। कोरोना दुनिया के 204 देशों तक पहुंच गया है। उत्तर कोरिया, यमन समेत दुनिया के 15 देशों में अब तक कोरोना नहीं है। 37 देशों में अभी 10 से कम मामले मिले हैं।
ईरान ने 31 मार्च को आजादी टॉवर को रोशन कर दुनिया को एकसाथ खड़े होने का संदेश दिया। पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित। यहां 53 हजार 183 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुबई में 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा इमारत पर पिछले दिनों ‘स्टे होम’ का संदेश दिया गया। यूएई में अब तक कोरोना के 1264 से ज्यादा मामले सामने चुके हैं। यहां 9 मौतें हुई हैं।