24 फरवरी, 2018 को देश की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की चौंकाने वाली खबर ने देश चौंका दिया था। मृत्यु के लगभग एक साल दस महीने बाद अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के अनसुलझे रहस्य से सत्यार्थ नायक एक किताब ‘श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस’ ने पर्दा उठा दिया है। बताया गया है कि लो ब्लड प्रेशर के दौरान बेहोशी में बाथटब में गिर जाने से उनकी मौत हुई थी। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में नायक ने बताया है कि किताब लिखने के दौरान उनको पंकज पाराशर और नागार्जुन ने जानकारी दी थी कि उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। जब वह इन दोनों के साथ काम कर रही थीं तब वह कई बार बाथरूम में बेहोश हो गई थीं।
फिर उन्होंने इस मामले में श्रीदेवीजी की भतीजी माहेश्वरी से मुलाकात की, जिन्होंने श्रीदेवी को बाथरूम के फर्श पर गिरा हुआ पाया था और उनके चेहरे से खून बह रहा था। बोनी कपूर ने भी उनको बताया कि एक दिन ऐसे ही चलते हुए श्रीदेवी अचानक गिर गई थीं। वह निम्न रक्तचाप से जूझ रही थी। इससे पहले केरल के एक पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि श्रीदेवी की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी।
खबरों के मुताबिक श्रीदेवी को दुबई में उनके होटल के कमरे के बाथटब में उनके पति बोनी कपूर ने बेहोशी की हालत में पाया था। मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया है कि मौत ‘दुर्घटनावश डूबने’ के कारण हुई। इसके बाद उनकी रहस्यमयी मौत को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। लेखक द्वारा इस रहस्य से पर्दा उठाने के साथ ही उन सभी अटकलों पर अब एक तरह से विराम लग चुका है।