उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज बुधवार को राज्य के सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय शिक्षण के लिए 72 शिक्षकों को दस-दस हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र के साथ ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ से सम्मानित-पुरस्कृत किया। राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्राथमिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा चुनौती है। इसमें सुधार होना चाहिए। जिन्हे सम्मानित किया जा रहा है, ऐसे शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार भी दिया जाएगा। शिक्षक अपनी किसी समस्या के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मोहन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, निदेशक शिक्षा एवं प्रशिक्षण अकादमी सीमा जौनसारी, अपर निदेशक प्राथमिक बीएस रावत, अपर निदेशक माध्यमिक आरके उनियाल, संस्कृत शिक्षा निदेशक एसपी खालिद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
वर्ष 2015 के लिए इन 27 शिक्षकों को पुरस्कृत-सम्मानित किया गया
प्राथमिक शिक्षक
रीता सेमवाल – पौड़ी – राजकीय प्राथमिक स्कूल नीलकंठ
प्रमिला भंडारी – रुद्रप्रयाग – राजकीय प्राथमिक स्कूल उत्यासू
रेखा रानी कोटियाल – उत्तरकाशी – राजकीय प्राथमिक स्कूल बौन
कुसुम लता – देहरादून – राजकीय प्राथमिक स्कूल अजबपुर कलां-एक
ममता डिमरी – चमोली – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सिमल्ट
किशन लाल महर – हरिद्वार – विशेष आवासीय स्कूल अलीपुर, बहादराबाद
पुष्पा जोशी – अल्मोड़ा – राजकीय प्राथमिक स्कूल पनुवानौला, धौलादेवी
राम लाल – बागेश्वर – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जखेड़ा
भानु प्रकाश गुप्ता – ऊधमसिंह नगर – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल भुड़ाई, खटीमा
विमला जोशी – नैनीताल – राजकीय प्राथमिक स्कूल हल्दूपोखड़ा, हल्द्वानी
दीपा कलाकोटी – पिथौरागढ़ – राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल भूलगांव, मूनाकोट
महेश गिरी – चंपावत – राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल फुगर
माध्यमिक शिक्षा
डॉ. मंजू कपरवाण – पौड़ी राजकीय बालिका इंटर कालेज कलालघाटी
वीरेंद्र सिंह राणा – रुद्रप्रयाग नागेंद्र इंटर कालेज बजीरा लस्या
कुसुम रानी नैथानी – देहरादून फूलचंद नारी शिल्प गर्ल्स इंटर कालेज
कुंवर सिंह गुसाईं – चमोली राजकीय इंटर कालेज भगवती
वीरेंद्र सिंह नेगी – उत्तरकाशी राजकीय इंटर कालेज जोशियाड़ा
रामाश्रय सिंह – टिहरी राजकीय इंटर कालेज तपोवन
राम शंकर सिंह – हरिद्वार राजकीय इंटर कालेज रुड़की
नीलम नेगी – अल्मोड़ा राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत
जीवन चंद दुबे – बागेश्वर राजकीय इंटर कालेज वज्यूला
ललित मोहर बोहरा – चंपावत राजकीय इंटर कालेज सिप्टी
गीता लोहनी – नैनीताल राजकीय बालिका इंटर कालेज भवाली
दरपान राम टम्टा – पिथौरागढ़ राजकीय इंटर कालेज बेरीनाग
स्वतंत्र कुमार मिश्रा – ऊधमसिंह नगर बीएसवी इंटर कालेज जसपुर
प्रशिक्षण संस्थान शिक्षक
सत्ये सिंह राणा – चमोली – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर
संस्कृत शिक्षक
दिनेश प्रसाद बडोनी – टिहरी – बदरीनाथ राजकीय संस्कृत कालेज, टिहरी
वर्ष 2016 के लिए इन 21 शिक्षकों को सम्मानित-पुरस्कृत किया गया
प्राथमिक शिक्षक
सुकन्या थपलियाल – पौड़ी – राजकीय आवासीय प्राथमिक स्कूल चमराड़ा
राकेश कुमार असवाल – रुद्रप्रयाग – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पाली, अगत्स्यमुनि
विजया रावत – उत्तरकाशी – राजकीय प्राथमिक स्कूल डामटा
दिनेश चंद्र बडोनी – टिहरी – राजकीय प्राथमिक सकूल दालढुंग, कीर्तिनगर
पुष्पा रावत – देहरादून – राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुर कला, सहसपुर
शशि कंडवाल – चमोली – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ग्वाड़, कर्णप्रयाग
मोहम्मद अनीस – हरिद्वार – राजकीय जूनियर हाईस्कूल कासमपुर, बहादराबाद
चंपा कोरंगा – बागेश्वर – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल देवलखेत, गरुड़
डोरी लाल लोधी – ऊधमसिंह नगर – राजकीय प्राथमिक स्कूल बाजपुर
माध्यमिक शिक्षा
आशीष चौहान – पौड़ी – राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजबाट
गजपाल सिंह जगवाण – रुद्रप्रयाग – राजकीय इंटर कालेज गुप्तकाशी
डॉ. सुशील सिंह राणा – देहरादून – राजीव गांधी नवोदय स्कूल तपोवन
राजकुमार मनराल – चमोली – राजकीय बालिका इंटर कालेज नारायणबगड़
शैलेश कुमार नौटियाल – उत्तरकाशी – राजकीय इंटर कालेज मानपुर
किशोर सिंह – टिहरी – राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार
सुरेश चंद्र पाठक – अल्मोड़ा – राजकीय इंटर कालेज चौरा, हवालबाग
उमेद सिंह रावत – बागेश्वर – राजकीय इंटर कालेज कौसानी, बागेश्वर
डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान – नैनीताल – इंटर कालेज रामनगर
कोस्तुभ चंद्र जोशी – पिथौरागढ़ – राजकीय इंटर कालेज महुवा डाबरा
प्रशिक्षण संस्थान
दीपक रतूड़ी – टिहरी – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, टिहरी
वर्ष 2017 के लिए इन 24 शिक्षकों को सम्मानित-पुरस्कृत किया गया
प्राथमिक शिक्षक
माधव सिंह नेगी – रुद्रप्रयाग – राजकीय प्राथमिक स्कूल जैली
चंद्रकला शाह – उत्तरकाशी – राजकीय प्राथमिक स्कूल मातली
उषा द्विवेदी – टिहरी – राजकीय प्राथमिक स्कूल कोट क्वीली
सर्वेश्वरी – देहरादून – राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल सुद्दोवाला
ममला मिश्रा – चमोली – राजकीय प्राथमिक स्कूल हरमनी मल्ली
उर्मिला सिंह पुंडीर – हरिद्वार – राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल माधोपुर, रुड़की
इमराना परवीन – अल्मोड़ा – राजकीय प्राथमिक स्कूल खिरखेत
नीता अल्मिया – बागेश्वर – राजकीय आवासीय प्राथमिक स्कूल पिंगलो
लक्ष्मी काला – नैनीताल – राजकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल सूर्यगांव, भीमताल
प्रमोद कुमार – चंपावत – राजकीय आवासीय उच्च प्राथमिक स्कूल कानाकोट
संजीव कुमार पांडेय – ऊ.सिंह नगर – राजकीय आवासीय प्राथमिक स्कूल आर्दशनगर, गदरपुर
माध्यमिक शिक्षक
पुष्कर सिंह नेगी – पौड़ी – पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत
सुधा सेमवाल – रुद्रप्रयाग – राजकीय इंटर कालेज दैड़ा
गोविंद सिंह रावत – देहरादून – भरत मंदिर इंटर कालेज, ऋषिकेश
भाष्करा नंद डिमरी – चमोली – राजकीय इंटर कालेज सिमली
रोहिताश्व कुंवर चौहान – हरिद्वार – राजकीय इंटर कालेज ज्वालापुर, हरिद्वार
यशवंत सिंह नेगी – टिहरी – राजकीय इंटर कालेज जखंड
जमुना प्रसाद तिवारी – अल्मोड़ा – राजकीय इंटर कालेज बटुलिया
शोभा – बागेश्वर – राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर
सुरेंद्र सिंह रौतेला – नैनीताल – राजकीय इंटर कालेज कोटाबाग
किशोर चंद्र पाटनी – पिथौरागढ़ – राजकीय इंटर कालेज गौरंगचौड़
राधेश्याम खर्कवाल – चंपावत – राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पल्सों
प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक
डॉ. वीर सिंह रावत – टिहरी – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी
संस्कृत शिक्षक
कीर्ति बल्लभ जोशी – चंपावत- वाराही देवी संस्कृत कालेज देवीधुरा