श्रीगंगानगर (राजस्थान) में सूरतगढ़ के गांव लालगढ़िया के विकास गोदारा ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक और वेब एप्लीकेशन बनाने का शौक है। हाल ही उन्होंने एक उपकरण बनाया है। इसे मोबाइल एप से कनेक्ट कर किसी भी व्हीकल से जोड़कर स्टॉर्ट और ऑफ किया जा सकता है। विकास बताते हैं कि शिक्षित होना जरूरी है। उसने 11वीं तक गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करने के बाद 12 वीं तक शिक्षा अर्जुनसर से पूरी की। सूरतगढ़ के निजी आईटीआई में कोपा विषय में प्रशिक्षण लिया है। दोस्त मदन तरड़ ने अपनी बाइक पर डिवाइस का ट्रायल करने में सहयोग किया। यह डिवाइस लगने के बाद वाहन चोरी होने का खतरा नहीं रहेगा।
यह एक रोबोटिक प्लेट है, जिसे मोबाइल फोन में एप से कंट्रोल किया जाता है। यह डिवाइस बाइक या कार में लगता है तो उसे मेल पर एक एप भेजकर उसे मोबाइल में इंस्टाल किया जाएगा, ताकि एप को भी हैक ना कर सकें। हार्डवेयर डिवाइस को पावर सप्लाई से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद एप से उसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। दुनिया में किसी भी जगह से मोबाइल पर बोलकर डिवाइस को बंद या शुरु किया जा सकता है। स्विच वाले किसी भी वाहन में यह डिवाइस उपकरण लग सकता है। यह हार्डवेयर प्लेट को एप से ही कंट्रोल किया जा सकता है। यही नहीं, यदि आपकी बाइक या कार चोरी हो जाए तो उसे आसानी से एप के माध्यम से ट्रेस किया जा सकता है, साथ ही उसकी लोकेशन का भी पता लगाया जा सकता है।