लोक सेवा आयोग ने सैकड़ों पदों पर नौकरियां निकाली हैं। हेड मास्टर, शिक्षा अधिकारी समेत कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किस तरह करने होंगे, कब तक आवेदन किया जा सकता है, सैलरी क्या होगी, योग्यताएं क्या चाहिए.. ये सभी जानकारियां आपको यहां दी जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। आवेदन करने के लिए लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 मार्च 2020 से की जा चुकी है। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो 30 अप्रैल 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 7 मई 2020 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्कूल प्रिंसिपल के 158 पद, हेड मास्टर के 311 पद, ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर के 75 पद और फंक्शनल मैनेजर के 17 पद भरे जाएंगे। फंक्शनल मैनेजर की भर्ती डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में की जाएगी, जबकि अन्य सभी भर्तियां डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन में की जाएंगी।
सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में दी जा रही है। नोटिफिकेशन आगे दिए गए लिंक से देख सकते हैं। वहीं, उम्र सीमा न्यूनतम 18 से लेकर अधिकतम 37 साल तक निर्धारित की गई है। ये भी पदों के अनुसार अलग-अलग है। साथ ही आरक्षण के नियमानुसार छूट का लाभ भी मिलेगा। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 तक की जाएगी। प्रिंसिपल के पदों के लिए पे स्केल – 15,600 से 39,100 (ग्रेड पे – 6600), हेड मास्टर के पदों के लिए पे स्केल – 10,300 से 34,800 (ग्रेड पे – 5400), ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर के पदों के लिए पे स्केल – 10,300 से 34,800 (ग्रेड पे – 5400) है।