दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 42 लाख 72 हजार 729 मामले सामने आ चुके हैं। दो लाख 87 हजार 615 की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लाख 36 हजार 196 लोग ठीक हो चुके हैं। स्पेन की सबसे बुजुर्ग महिला (113 साल) मारिया ब्रायंस अब स्वस्थ हैं। उन्हें अप्रैल में एक अन्य महिला के साथ संक्रमित पाया गया था। ब्रायंस को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो पूरे स्टाफ ने बाहर आकर तालियों से उनका स्वागत किया। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा अब 40 हजार से ज्यादा हो गया है।
75 मिनट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दुनिया की गिरती अर्थवयवस्था और किसी एक देश पर निर्भरता को लेकर भी चर्चा हुई। ट्रम्प प्रशासन पहले ही कुछ समय के लिए चीन से इंडस्ट्री को दूसरे जगह ले जाने की बात कह चुकी है। स्पेन की सबसे बुजुर्ग महिला (113 साल) मारिया ब्रायंस अब स्वस्थ हैं। उन्हें अप्रैल में एक अन्य महिला के साथ संक्रमित पाया गया था। ब्रायंस को जब अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो पूरे स्टाफ ने बाहर आकर तालियों से उनका स्वागत किया। ब्रायंस का अपना ट्विटर हैंडल है। हालांकि, इसको उनके परिजन ऑपरेट करते हैं। वो 20 साल से कैटेलोनिया के एक नर्सिंग होम में रह रही हैं। 1907 में उनका जन्म अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ। 8 साल की उम्र में वो स्पेन आ गईं। तब से यहीं हैं।
कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2,412 हो गई है। मंगलवार को 118 लोगों की जान गई। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 53 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 900 पार हो गई। अब तक 921 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 556 संक्रमित मुंबई से थे। गुजरात में 24 संक्रमितों की जान गई। यहां अब तक 537 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, दिल्ली में 13 जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मौतें हुईं। राजस्थान में 4, मध्य प्रदेश में 4, तेलंगाना में 2, आंध्र प्रदेश, पंजाब में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ा। इसके पहले देश में सोमवार को 81 लोगों की मौत हुई थी। अब तक एक दिन की सबसे ज्यादा 126 मौतें 5 मई को हुई थीं। इसके अलावा 10 मई को 112 लोगों की मौत हुई थी और 9 मई को 109 लोगों ने जान गंवाई थी।