राजधानी की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली नई दिल्ली पर लंबे संस्पेंस के बाद आखिरकार बीजेपी और कांग्रेस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने चौंकाते हुए जहां इस सीट से सुनील यादव को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। माना जा रहा था कि दोनों पार्टियां केजरीवाल को घेरने के लिए कोई सरप्राइज दे सकती हैं, लेकिन यहां अपेक्षाकृत कमजोर उम्मीदवार उतारा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी की लिस्ट पर तंज भी कसा है और कहा कि भगवा दल ने पहले ही समर्पण कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नामांकन से पहले रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल जब मंगलवार को पर्चा भरने के लिए जामनगर हाउस पहुंचे तो बाहर कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर के बाहर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी के बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रशासन ने यहां पर अतिरिक्त फोर्स मंगा ली है। केजरीवाल नई दिल्ली सीट से नामांकन भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर जामनगर हाउस पहुंच गए हैं। इस वक्त वे रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर में कागजी कार्रवाई कर रहे हैं।
बीजेपी अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। सोमवार देर रात बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। इस लिस्ट पर सौरभ भारद्वाज ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, ‘बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखते हुए और सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया है। दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं तो बीजेपी ने 57 और कांग्रेस ने 54 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सत्तारूढ़ आप ने अपने अधिकतर विधायकों को फिर से टिकट दिया है तो बीजेपी ने भी अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने भी कई पूर्व मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अब तक 10 महिला उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। अब सीटों पर तीनो पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है-
– नरेला शरद चौहान (आप), नील दमन खत्री (भाजपा), सिद्धार्थ कुंडू (कांग्रेस)
– बुराड़ी संजीव झा (आप)
-तिमारपुर दिलीप पांडे (आप), सुरेंद्र सिंह बिट्टू (भाजपा), अमर लता सांगवान (कांग्रेस)
– आदर्श नगर पवन शर्मा (आप), राजकुमार भाटिया (भाजपा), मुकेश गोयल (कांग्रेस)
-बादली अजेश यादव (आप), विजय भगत (भाजपा), देवेंदर यादव (कांग्रेस)
-रिठाला महिंदर गोयल (आप), मनीष चौधरी (भाजपा), प्रदीप कुमार पांडे (कांग्रेस)
-बवाना जय भगवान उपकार (आप), रवींद्र इंद्रराज (भाजपा), सुरेंदर कुमार (कांग्रेस)
-मुंडका धरमपाल लाकड़ा (आप), मास्टर आजाद (भाजपा), डॉ. नरेश कुमार (कांग्रेस)
-किराड़ी रितुराज झा (आप), अनिल झा (भाजपा)
-सुलतानपुर माजरा मुकेश कुमार (आप), रामचंद्र छावरिया (भाजपा), जय किशन (कांग्रेस)
-नागलोई जाट रघुविंदर शौकीन (आप), सुमनलता शौकीन (भाजपा), मनदीप सिंह (कांग्रेस)
-मंगोलपुरी राखी बिड़ला (आप), करम सिंह कर्मा (भाजपा), राजेश लिलोतिया (कांग्रेस)
-रोहिणी राजेश नामा बंसीवाला (आप), विजेंद्र गुप्ता (भाजपा), सुमेश गुप्ता (कांग्रेस)
-शालीमार बाग बंदना कुमारी (आप), रेखा गुप्ता (भाजपा), जेएस नायोल (कांग्रेस)
-शकुर बस्ती सत्येंद्र जैन (आप), एससी वत्स (भाजपा), देवराज अरोड़ा (कांग्रेस)
-त्रिनगर जितेंद्र तोमर तिलक राम गुप्ता (आप) , कमल कांत शर्मा (भाजपा)
-वजीरपुर राजेश गुप्ता (आप), महेंद्र नागपाल (भाजपा), हरिकिशन जिंदल (कांग्रेस)
-मॉडल टाउन अखिलेश त्रिपाठी (आप), कपिल मिश्रा (भाजपा), आकांक्षा ओला (कांग्रेस)
-सदर बाजार सोम दत्त (आप), जय प्रकाश (भाजपा), सतबीर शर्मा (कांग्रेस)
-चांदनी चौक प्रह्लाद सिंह सावने (आप) सुमन कुमार गुप्ता (भाजपा), अलका लांबा (कांग्रेस)
-मटिया महल शोएब इकबाल (आप), रवींद्र गुप्ता (भाजपा), मिर्जा जावेद अली (कांग्रेस)
-बल्लीमारान इमरान हुसैन (आप), लता सोढ़ी (भाजपा), हारुन यूसुफ (कांग्रेस)
-करोल बाग विशेष रवि (आप), योगेंद्र चंदौलिया (भाजपा), गौरव धनक (कंग्रेस)
-पटेल नगर राज कुमार आनंद (आप), परवेश रतन (भाजपा), कृष्णा तीरथ (कांग्रेस)
-मोती नगर शिव चरण गोयल (आप), सुभाष सचदेवा (भाजपा), रमेश पोपली (कांग्रेस)
-मादीपुर गिरिश सोनी (आप), कैलाश सांखला (भाजपा)
-राजौरी गार्डन धनवंती चंदेला (आप), रमेश खन्ना (भाजपा), अमनदीप सिंह (कांग्रेस)
-हरिनगर राजकुमारी ढिल्लो (आप), तेजेन्द्रपाल बग्गा (भाजपा), सुरेंदर सेठी (कांग्रेस)
तिलक नगर जरनैल सिंह (आप), राजीव बब्बर (भाजपा), रमिंदर सिंह (कांग्रेस)
-जनकपुरी राजेश रिषि (आप), आशीष सूद (भाजपा), राधिका खेड़ा (कांग्रेस)
-विकासपुरी महिंदर यादव (आप), संजय सिंह (भाजपा)
-उत्तम नगर नरेश बाल्यान (आप), कृष्ण गहलोत (भाजपा)
– द्वारका विनय मिश्रा (आप), प्रद्युम्न राजपूत (भाजपा), आदर्श शास्त्री (कांग्रेस)
– मटियाला गुलाब सिंह यादव (आप), राजेश गहलोत (भाजपा), सुमेश शौकीन (कांग्रेस)
-नजफगढ़ कैलाश गहलोत (आप), अजीत खरखरी (भाजपा), साहिब सिंह यादव (कांग्रेस)
-बिजवासन बी एस जून (आप), सतप्रकाश राणा (भाजपा)
-पालम भावना गौड़ (आप), विजय पंडित (भाजपा)
-दिल्ली कैंट विरेंद्र सिंह कादियान (आप), मनीष सिंह (भाजपा), संदीप तंवर (कांग्रेस)
-राजेंद्र नगर राघव चड्ढा (आप), सरदार आरपी सिंह (भाजपा), रॉकी तुषीद (कांग्रेस)
-नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल (आप), सुनील यादव (भाजपा), रोमेश सभरवाल (कांग्रेस)
-जंगपुरा प्रवीण कुमार (आप), इमरित सिंह बख्शी (भाजपा), तलविंदर मारवा (कांग्रेस)
-कस्तूरबा नगर मदन लाल (आप), रविंद्र चौधरी (भाजपा), अभिषेक दत्त (कांग्रेस)
-मालवीय नगर सोमनाथ भारती (आप), शैलेंद्र सिंह मोंटी (भाजपा), नीतू वर्मा (कांग्रेस)
-आर के पुरम प्रमिला टोकस (आप), अनिल शर्मा (भाजपा), प्रियंका सिंह (कांग्रेस)
– महरौली नरेश यादव (आप), कुसुम खत्री (भाजपा)
-छतरपुर करतार सिंह तंवर (आप), ब्रह्म सिंह तंवर (भाजपा), सतीश लोहिया (कांग्रेस)
-देवली प्रकाश जरवाल (आप), अरविंद कुमार (भाजपा), अरविंदर सिंह (कांग्रेस)
-आंबेडकर नगर अजय दत्त (आप), खुशी राम (भाजपा), यदुराज चौधरी (कांग्रेस)
-संगम विहार दिनेश मोहनिया (आप), पूनम आजाद (भाजपा)
-ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज (आप), शिखा राय (भाजपा), सुखबीर सिंह पवार (कांग्रेस)
-कालकाजी आतिशा (आप), धर्मवीर सिंह (भाजपा), शिवानी चोपड़ा (कांग्रेस)
-तुगलकाबाद सही राम (आप), विक्रम बिधूड़ी (भाजपा), शुभम शर्मा (कांग्रेस)
-बदरपुर राम सिंह रामवीर सिंह बिधूड़ी (आप), प्रमोद यादव (भाजपा)
-ओखला अमानतुल्ला खान (आप), ब्रह्म सिंह (भाजपा)
-त्रिलोकपुरी रोहित कुमार महरौलिया (आप), किरण वैद (भाजपा), विजय कुमार (कांग्रेस)
-कोंडली कुलदीप कुमार (आप), राजकुमार ढिल्लो (भाजपा), अमरीश गौतम (कांग्रेस)
-पटपड़गंज मनीष सिसोदिया (आप), रवि नेगी (भाजपा), लक्ष्मण रावत (कांग्रेस)
-लक्ष्मी नगर नितिन त्यागी (आप), अभय कुमार वर्मा (भाजपा), हरिदत्त शर्मा (कांग्रेस)
-विश्वास नगर दीपक सिंगला (आप), ओपी शर्मा (भाजपा), गुरचरण सिंह राजू (कांग्रेस)
-कृष्णा नगर एस के बग्गा (आप), अनिल गोयल (भाजपा), अशोक कुमार वालिया (कांग्रेस)
-गांधी नगर नवीन चौधरी (आप), अनिल वाजपेयी (भाजपा), अरविंदर लवली (कांग्रेस)
-शाहदरा राम निवास गोयल (आप), संजय गोयल (भाजपा), नरेंदर नाथ (कांग्रेस)
-सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम (आप) – वीर सिंह धींगान (कांग्रेस)
-रोहतास नगर सरिता सिंह (आप), जितेंद्र महाजन (भाजपा), विपिन शर्मा (कांग्रेस)
-सीलमपुर अब्दुल रहमान (आप), कौशल मिश्रा (भाजपा), मतीन अहमद (कांग्रेस)
-घोंडा एस डी शर्मा (आप), अजय महावर (भाजपा), भीष्म शर्मा (कांग्रेस)
-बाबरपुर चौधरी सुरेंद्र कुमार (आप), नरेश गौड़ (भाजपा), अनविष्का त्रिपाठी (कांग्रेस)
-गोकलपुर गोपाल राय (आप), रणजीत कश्यप (भाजपा), एसपी जैन (कांग्रेस)
-मुस्तफाबाद हाजी युनूस (आप), जगदीश प्रधान (भाजपा), अली मेहंदी (कांग्रेस)
-करावल नगर दुर्गेश पाठक (आप), मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा), अरविंद सिंह (कांग्रेस)