गुजरात में पढ़ रहे उत्तरप्रदेश निवासी जयप्रकाश मिश्रा का छह साल का पुत्र अथर्व इन दिनों चर्चाओं में है। अथर्व ने 6 साल की उम्र में 8वीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है। अभी वह 9वीं कक्षा की पढ़ाई और एसएससी की तैयारी कर रहा है। अथर्व कच्छ के मुंद्रा तालुका में रहता है। अथर्व का आईक्यू कक्षा नौ के छात्रों से भी तेज है। अब उसकी तुलना हरियाणा के कौटिल्य से होने लगी है। जानकारों का कहना है कि अथर्व तो कौटिल्य से भी तेज है। कौटिल्य का आईक्यू लेवल 140 है, जबकि अथर्व का 190 है।
अहमदाबाद मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, अथर्व का आईक्यू रेट 190 है जो उसे मेधावी बुद्धि का बच्चा होना प्रमाणित करता है। अथर्व की प्रतिभा देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा देता है। अथर्व के मॉडल न्यूटन और मिसाइल मैन अब्दुल कलाम हैं। सभी विषयों में प्रभुत्व जमाने वाले अथर्व ने आर्टिफिशियल ओजोन लेयर बनाकर ग्लोबल वार्मिंग पर रोक लगाने की बात करता है, ताकि पृथ्वी की ऊष्णता कम हो सके। अथर्व को सभी देशों की विशेषताएं, महत्वपूर्ण स्थान, केमेस्ट्री में भी पैरोडीटेबल कंठस्थ हैं। गणित के फॉर्मूले, पाइथोगोरस के सिद्धांत याद होने के साथ उसकी जनरल नॉलेज भी काफी अच्छी है।
अथर्व वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा करना चाहता है। गांधीनगर स्थित इंस्टेंटे और एलन संस्था ने अर्थव को विशिष्ट ज्ञान वाला बच्चा बताया है। अथर्व को विज्ञान और गणित में खास रुचि है। अथर्व को केमिस्ट्री में भी पीरियोडिक टेबल याद है और तुरंत सुना भी देता है। अथर्व की मां का कहना है कि उसको विज्ञान, सामान्य ज्ञान और बाकी सब जानकारियां स्कूल की एक्टिविटी और वहां हुए अनुभवों से मिलती हैं। अथर्व के बारे में डॉ महेश ठक्कर का कहना है कि वह वैज्ञानिक हैं और साथ ही साइंस और अध्यात्म में रुचि रखते हैं। दिमाग के तीन प्रकार हैं और जब तीनों संयुक्त काम करते हैं तब व्यक्ति अत्यंत बुद्धिशाली हो जाता है। अथर्व को लेकर उसका परिवार चिंतित है। उन्होंने आईक्यू के एक संस्थान में उसकी जांच भी करवाई थी। हम चाहते हैं कि इस तरह के बुद्धिमान बच्चों को उच्च स्तर के वैज्ञानिक के रूप में देश के विकास में इस्तेमाल किया जाए।