परिणीति चोपड़ा दिनों मालदीव में हैं। वेकेशन की फोटो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है कि मालदीव उनका दूसरा घर है। फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद अब परिणीति ने अपनी बिकिनी की पिक्स वहां से शेयर की है। कई कलाकार इन दिनों मालदीव में वेकेशन मनाने जाते नजर आते हैंl वह अपने अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर बहुत जरूरी ब्रेक लेते हैं। परिणीति की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन फोटो में परिणीति को बीच पर पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। फोटो को शेयर करने के अलावा उन्होंने कमेंट कर लिखा, ‘डाइविंग से पहले और बाद में।’ परिणीति एक टोपी के साथ स्विम कॉस्टयूम में पोज देती नजर आ रही है। इनमें परिणीति चोपड़ा ग्लैमरस नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर किये है। कुछ दिन पहले वह ऑस्ट्रिया में थी और उन्होंने वहां से भी तस्वीरें शेयर की थी।
इस बीच काम के मोर्चे पर परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार निर्देशक प्रशांत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा ‘जबरिया जोड़ी’ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया था। वह जल्द भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म ‘साइना’ में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह साइना नेहवाल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।
साइना नेहवाल की बायोपिक पहले श्रद्धा कपूर कर रही थीl हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लियाl परिणीति चोपड़ा ने इसके बाद इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी और अब वह इस फिल्म का हिस्सा हैंl हाल ही में उनके कई फोटो आएl इनमें उन्हें साइना नेहवाल के अंदाज में बैडमिंटन खेलते हुए भी देखा जा सकता हैंl साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन की अव्वल दर्जे की खिलाड़ी है और उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैंl